ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में सबसे ऊपर, दिन भर स्मॉग की चादर से रहता है घिरा

 
ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में सबसे ऊपर, दिन भर स्मॉग की चादर से रहता है घिरा

शुक्रवार को पूरे दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन ग्रेटर नोएडा अभी भी सबसे अधिक प्रदूषित है। सुबह से शाम तक आसमान में स्मॉग की चादर है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा की हवा को फिर से देश में सबसे प्रदूषित बताया है। यहां की हवा की गुणवत्ता शाम 6 बजे इंडेक्स में 439 है, जो डेंजर जोन में है।

नॉलेज पार्क क्षेत्र की बदहाली:

ग्रेटर नोएडा का नॉलेज पार्क क्षेत्र और भी बदतर है। शाम 6 बजे यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 478 है। ग्रेटर नोएडा सबसे अधिक एक्यूआई के मामले में पहले स्थान पर है, कैथल, हरियाणा, दूसरे स्थान पर है और देश की राजधानी दिल्ली तीसरे स्थान पर है। पॉल्यूशन के कारण गाजियाबाद और नोएडा में BS 3 और BS 4 वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 नवंबर तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है।

बच्चों के गले में खराश और आंखों में जलन की शिकायतें:

इस प्रदूषण के दौरान बच्चों ने गले में खराश और आंखों में जलन की शिकायतें दीं। केजरीवाल सरकार दिल्ली में आईआईटी कानपुर से कृत्रिम बारिश करने की योजना बना रही है। इस बीच, पॉल्यूशन से प्रभावित गाजियाबाद-नोएडा में भी कृत्रिम बारिश की मांग उठ रही है।

Tags