Heavy Rainfall Alert: इन राज्यों में भारी बारिश से तबाही, 27 July School Holiday DM Order को लेकर बड़ा UPDATE

Maharashtra, Gujarat, Mumbai, Surat, UP, Bihar, Uttarakhand Heavy Rainfall Forecast, Tomorrow School Holiday, 27 July School Holiday DM Order News, Heavy Rainfall Alert: देश भर में भारी बारिश ने तबाही मचा कर रख दी है।
 
27 July School Holiday DM Order Mumbai, Maharashtra, Uttarakhand, UP, Bihar, Gujarat Update

Tomorrow School Holiday, 27 July School Holiday DM Order News, Heavy Rainfall Alert, Weather Forecast: देश भर में भारी बारिश ने तबाही मचा कर रख दी है। आपको बता दें की  महाराष्ट्र (Maharashtra Weather Forecast) और गुजरात (Gujarat) में भारी बारिश से आम जन जीवन बेपटरी हो गया है। महाराष्ट्र में खासकर मुंबई, पुणे, ठाणे, रायगढ़, पालघर, कोल्हापुर और सांगली में लगातार बारिश के कारण बांध और नदियां उफान पर हैं, जिससे बांध के गेट खोलने पड़े। जिसके चलते निचले इलाकों और बांधों के पास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। आगे इस आर्टिकल में हम स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या अपडेट आई है यह बताएँगे (27 July School Holiday DM Order News)

तो वहीं गुजरात में भी भारी बारिश तबाही मचा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्‍य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। तो वहीं गुजरात में उतपन्न इन स्थितियों को लेकर गुजरात स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने जानकारी दी कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। 

 ऋषिकेश पटेल ने कहा कि अब तक 4,200 लोगों को सात जिलों में सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। बाढ़ में फंसे 535 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वर्षा से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्‍या 61 हो गई है।

उन्होंने जानकारी दी की राज्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 13 टीमें और राज्‍य आपदा मोचन बल की 20 टीमें बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में लगी हैं। भारी वर्षा के बाद जलग्रहण क्षेत्रों में लगभग 46 जलाशय भर गए हैं और 51 जलाशयों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। राज्‍य के पांच हजार से अधिक गांव में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

इन जिलों में अलर्ट जारी | Heavy Rainfall Alert

सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन और दादरा नगर हवेली के लिए तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

27 July School Holiday DM Order Update

भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टी दे दी गई। मौजूदा स्थिति को देखते हुए सम्बंधित क्षेत्रो के स्थानीय प्रसाशन स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर सकते हैं। ऐसे में हम अभिभावकों से अपील करते हैं। जब तक कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट न हो जाये किसी भी निर्णय तक न पहुंचे।