भारतीय सेना को मिले 343 नए सैन्य-अधिकारी, कैडेट गौरव यादव को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर का सम्मान
Indian Army को 343 नए Military Officer मिल गए हैं। उत्तराखंड के देहरादून स्थित Indian Military Academy- IMA में आज हुई पासिंग आउट परेड में अंतिम पग को पार करते ही ये जवान भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गए। आई.एम.ए के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर में आयोजित इस पासिंग आउट परेड में कुल 372 जैंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए, जिनमें 12 मित्र राष्ट्रों के 29 कैडेट्स भी शामिल हैं।
बता दें भारतीय सेना को मिलने वाले अधिकारियों में सर्वाधिक 68 कैडेट्स UP से हैं, जबकि 42 कैडेट्स के साथ उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शैवेन्द्र सिलवा ने बतौर निरीक्षण अधिकारी भव्य परेड की सलामी ली। कैडेट गौरव यादव को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहले स्थान पर रहे गौरव यादव को स्वर्ण, दूसरे स्थान पर रहे सौरभ बधानी को रजत और तीसरे स्थान पर रहने वाले आलोक सिंह को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। वही, मैत्रीपूर्ण विदेशी देश से ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान पर रहने वाले अधिकारी कैडेट के लिए बांग्लादेश पदक, नेपाल के शैलेश भट्टा को प्रदान किया गया।'
