UPSC की तैयारी कराने वाले खान स्‍टडी ग्रुप पर लगा ₹500000 का जुर्माना

 
UPSC की तैयारी कराने वाले खान स्‍टडी ग्रुप पर लगा ₹500000 का जुर्माना

IAS Coaching Khan Study Group Fine News: आईएएस की कोचिंग देने वाले जाने माने Khan Study Group की मुश्किलें बढ़ गई है। बता दें कि केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता सुरक्षा प्राधिकरण ने गुमराह करने वाले विज्ञापन और अनुचित व्‍यापार तरीकों के लिए खान स्‍टडी ग्रुप पर पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इस मामले को लेकर उपभोक्‍ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि यह फैसला देशभर में उपभोक्‍ता अधिकारों की रक्षा के लिए लिया गया है।

बताया गया कि हर वर्ष संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) के नतीजे घोषित होने के बाद कई आईएएस कोचिंग संस्‍थान सफल उम्‍मीदवारों को अपने विद्यार्थी बताते हुए विज्ञापन देते हैं।

इसी बीच बताया गया कि खान स्‍टडी ग्रुप ने अपने विज्ञापन में दावा किया था कि कुल चयनित नौ सौ तैंतीस विद्यार्थियों में से छह सौ तैंतीस उसके समूह से हैं। ग्रुप ने यह भी दावा किया था कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल परीक्षा 2022 के शीर्ष पांच सफल उम्‍मीदवार उसके ग्रुप से हैं।

Tags