Maharashtra Government EID Holiday को लेकर बड़ा UPDATE, नए आदेश जारी
Maharashtra Government EID Holiday Date Order Mumbai | महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को मुंबई जिले में आधिकारिक ईद-ए-मिलाद की छुट्टी में बदलाव किये हैं।
Sat, 14 Sep 2024

Maharashtra Government EID Holiday Date | महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें की महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को मुंबई जिले में आधिकारिक ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 16 सितंबर से बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी। मिली जानकारी के अनुसार एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि चूंकि गणेश उत्सव का आखिरी दिन अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर को पड़ता है, इसलिए स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर को अपना ईद जुलूस निकालने का फैसला किया है, और इसलिए छुट्टी को पुनर्निर्धारित किया जा रहा है। जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानीय कलेक्टर अन्य जिलों में भी परिस्थितियों के अनुसार ईद की छुट्टियों के समान पुनर्निर्धारण पर निर्णय ले सकते हैं।