लोकसभा आचार समिति ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ सवाल पूछने के बदले धन लेने के आरोपों पर रिपोर्ट को स्वीकार किया
Mahua Moitra Lok Sabha Case Update News In Hindi: लोकसभा की आचार समिति ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा (Trinamool Congress MP Mahua Moitra) के खिलाफ सवाल पूछने के बदले धन लेने के आरोपों पर एक रिपोर्ट स्वीकार की।
बता दें कि लोकसभा की आचार समिति की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि पैनल के छह सदस्यों ने रिपोर्ट का समर्थन किया जबकि चार ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक विस्तृत रिपोर्ट कल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी जाएगी।
गौरतलब है कि महुआ मोइत्रा पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने आरोप लगाया था कि टीएमसी सांसद ने अडानी ग्रुप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए एक व्यवसायी की ओर से संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत ली है। हालांकि, महुआ मोइत्रा ने इस आरोप का खंडन किया था।
