Minimum Wages Central Government: देश के लाखो लोगो को मोदी सरकार का तोहफा, जानें सब कुछ
Minimum Wages Central Government | देश के मजदूरों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें की केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते में संशोधन कर न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
Fri, 27 Sep 2024

Minimum Wages Central Government | देश के मजदूरों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें की केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते में संशोधन कर न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई वेतन दरें अगले महीने एक अक्तूबर से लागू हो जाएंगी।
केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार न्यूनतम मजदूरी दरों को अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल, श्रेणी और विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के अनुसार वर्गीकृत किया गया है। इस संशोधन के बाद अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरें सात सौ 83 रुपये प्रतिदिन होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार अर्ध-कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन आठ सौ 68 रुपये प्रतिदिन होगा, और कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन नौ सौ 54 रुपये प्रतिदिन होगा। अत्यधिक कुशल श्रमिकों के लिए संशोधित वेतन एक हजार 35 रुपये प्रति दिन होगा।