दिल्ली के मोती नगर में थार SUV की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
SUV को अमरिंदर सिंह सोढी चला रहे थे. हादसे के बाद उनकी गाड़ी एक ट्रक से भी टकराई और फिर सड़क किनारे खड़ी छोड़ दी गई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन के मालिक की जांच की गई तो पता चला कि यह गाड़ी आरोपी सोढी की ही है और वही इसे चला रहे थे. घटना के बाद से वह फरार हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर कई टीमों का गठन किया है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पूरी घटना की कड़ी को जोड़ा जा सके. भिक्षु लाल के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है.
चाणक्यपुरी में भी हुआ था ऐसा ही हादसा
इससे पहले अगस्त की शुरुआत में भी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में थार SUV ने सड़क किनारे खड़े दो पैदल राहगीरों को रौंद दिया था, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और नियमों का पालन करने की अपील की है.
