Mumbai Heavy Rainfall Alert: भारी बारिश को लेकर Red Alert जारी, Local Train Cancellation और School Holiday को लेकर बड़ा UPDATE

Mumbai Heavy Rainfall Red Alert, Mumbai Local Train Cancelled, Mumbai School Holiday News Tomorrow 27 July 2024: भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को मुंबई में तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।
 
Mumbai Heavy Rainfall Alert, Mumbai Local Update

Mumbai Heavy Rainfall Red Alert, Mumbai Local Train Cancelled, Mumbai School Holiday News Tomorrow 27 July 2024: भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को मुंबई में तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे घर में ही रहें और आपात स्थिति में सहायता के लिए 100 या 112 नंबर डायल करें। 

Mumbai Heavy Rainfall Alert: हवाई सेवा हुई रद्द 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेज वर्षा के कारण कल 11 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 10 को मुंबई से नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया। 

सीएम ने लिए जायजा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थिति का जायजा लिया और रायगढ़ के जिलाधिकारी को बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने का निर्देश दिया। 

NDRF की टीमें तैनात

भूस्खलन के बाद रायगढ़-पुणे मार्ग पर तम्हिनी घाट पर यातायात रोक दिया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल -एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। सेना की एयरलिफ्टिंग टीमों को तैयार रहने के लिए कहा गया है।

Mumbai Local Train News

भारी बारिश और जलभराव के कारण उधना-नंदुरबार खंड के चिंचपाड़ा और कोल्डे स्टेशन के बीच यातायात प्रभावित हुआ है। निम्नलिखित ट्रेनें प्रभावित हुई हैं:

यह ट्रेन हुईं रद्द  

09377/78 उधना - नंदुरबार मेमू स्पेशल 26/07

यह ट्रेनें हुई डाइवर्ट 

  • 15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 26/07 वडोदरा-संत हिरदम नगर के रास्ते  

  • 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एसएफ एक्सप्रेस 26/07 वडोदरा-रतलाम-संत हिरदम नगर-इटारसी-नागपुर के रास्ते 
  • 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस 26/07 वडोदरा-रतलाम-संत हिरदम नगर के रास्ते 
  • 25/07 की 20824 अजमेर-पुरी एसएफ एक्सप्रेस वडोदरा-रतलाम-संत हिरदम नगर-भोपाल-इटारसी-नागपुर के रास्ते
  • 12656 चेन्नई सेंट्रल-अहमदाबाद नवजीवन एसएफ एक्सप्रेस 25/06 भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-रतलाम-गोधरा-छायापुरी-आनंद-नाडियाड-अहमदाबाद के रास्ते
  • 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एसएफ एक्सप्रेस 24/07 भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-रतलाम-गोधरा-छायापुरी-आनंद-नाडियाड-अहमदाबाद के रास्ते
  • 25/07 की 07055 काचीगुडा-हिसार स्पेशल भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-रतलाम-गोधरा-छायापुरी-आनंद-नडियाद-उचित मार्ग से होते हुए