नशे में धुत मिला नायब तहसीलदार, डीएम ने ऑन स्पॉट कर दिया सस्पेंड

UP News: यूपी के फतेहपुर, में नायब तहसीलदार हुआ, सस्पेंड, जानिए पूरा मामला 
 
Suspend

UP के फतेहपुर जिले में तहसील दिवस में नशे में चूर हो कर पहुंचे नायब तहसीलदार को डीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. जानकारी के अनुसार, तहसील खागा में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ऐरायां के नायब तहसीलदार विश्व दीपक त्रिपाठी नशे की हालत में मिले.

उस दौरान वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. डीएम सी इंदुमति ने अनुशासनहीनता और लापरवाही के कारण नायब तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी अध्यक्ष राजस्व परिषद को पत्र प्रेषित किया गया.

Tags