Delhi-UP सहित पूरे उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में बारिश के आसार

North India Winter Weather forecast In Hindi / उत्‍तर भारत में प्रचण्‍ड शीत लहर चल रही है। राजधानी दिल्‍ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा।
 
weather update

North India Winter Weather forecast In Hindi / उत्‍तर भारत में प्रचण्‍ड शीत लहर चल रही है। राजधानी दिल्‍ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा। Weather Department ने Punjab, Haryana, Chandigarh, Delhi और Uttar Pradesh, Rajasthan और उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश में अगले दो दिनों तक कुछ जगहों पर बहुत घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

बता दें IMD ने केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और लक्षद्वीप में अगले चार दिनों तक हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का भी पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है। जम्‍मू-कश्‍मीर और उत्‍तराखंड में भी कुछ जगहों पर घने कोहरे की आशंका है।

दिल्‍ली में तापमान 9.4 °C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दिन भर आसमान साफ रहेगा। हालांकि दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्‍ता बहुत खराब श्रेणी में बनी रहेगी। केन्‍द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 7 बजे दिल्‍ली में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 372 दर्ज किया गया।

यहां बारिश के आसार

जम्‍मू-कश्‍मीर और उत्‍तराखंड में भी कुछ जगहों पर घने कोहरे की आशंका । मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और लक्षद्वीप में अगले चार दिनों तक हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का भी पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है। 

Tags