October 27 Special Day In India: जानें आज का दिन क्यों है स्पेशल?

 
October 27 Special Day In India: जानें आज का दिन क्यों है स्पेशल?

October 27 Special Day in India In Hindi, 27 October Ko Kya Hai, 27 October History: भारत और विश्व इतिहास में 27 अक्टूबर (27 October History) का अपना ही एक खास महत्व है। इस दिन कई ऐसी घटनाएं घटी हैं जो इतिहास (History) के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ जो आपका सामान्य ज्ञान बढ़ाएंगी। एकत्रित तथ्य इस प्रकार होंगे: इस दिन जन्मे लोग, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनीकों का आविष्कार, सत्ता का परिवर्तन, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस आदि।

27 October History In Hindi Year Wise

  • 1795-अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1806-फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी।
  • 1920-भारत के पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का जन्म।
  • 1947-जम्मू कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत में जम्मू कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया।
  • 1959-पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे।
  • 1968-मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
  • 1978-मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम को शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • 1984-भारत के प्रतिभाशाली आल राउंडर क्रिकेटर इरफ़ान पठान का जन्म।
  • 1995-यूक्रैन में कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयंत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।
  • 1997-एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
  • 2001-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का निधन।
  • 2003-चीन में भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित, बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु।
  • 2004-चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण किया।
  • 2008-केन्द्र सरकार ने अख़बार उद्योग के पत्रकारों और ग़ैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की।
  • 2018-दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का निधन।
  • 2021-उच्चतम न्यायालय ने पेगासस जासूसी मामले में जांच के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई।
  • 2021-भारत ने 5,000 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

Tags