यात्रीगण कृपया ध्यान दें! जबरदस्त भीड़ को देखते हुए Indian Railway ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, इनमें लें टिकट; पूरी लिस्ट
Wed, 15 Nov 2023
Special Trains List: ट्रेन नंबर 05065 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन आज 15 नवंबर को रात 11.00 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी दिशा में 05066 नई दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर को नई दिल्ली से दोपहर 2.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
भारतीय रेलवे: मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने छठ पूजा और त्योहार को देखते हुए करीब 18 जोड़ी स्पेशल, साप्ताहिक और अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इनमें से कई ट्रेनें आज 15 नवंबर को चलेंगी. सभी ट्रेनों के नाम, रूट और समय सारिणी नीचे दी गई हैं।
ये स्पेशल ट्रेनें त्योहारी सीजन के दौरान चलेंगी:
- ट्रेन संख्या 01705/01706 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन संख्या 02365/02366 राजगीर-आनंद विहार-राजगीर एक्सप्रेस
- ट्रेन 05464/05463 वाराणसी सिटी-जौनपुर-वाराणसी सिटी स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन संख्या 05065 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन नंबर 05069 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल
- ट्रेन संख्या 05071 गोमती नगर-नई दिल्ली स्पेशल
- ट्रेन नंबर 05159 छपरा-नई दिल्ली स्पेशल
- ट्रेन नंबर 06221/06222 मैसूर-रक्सौल-मैसूर स्पेशल
- ट्रेन संख्या 04016 नई दिल्ली-बनमंखी जंक्शन आरक्षित स्पेशल
- ट्रेन संख्या 08449/08450 पुरी-पटना-पुरी छठ स्पेशल
- ट्रेन नंबर 05978/05977 डिब्रूगढ़-गोरखपुर-डिब्रूगढ़ फेस्टिवल स्पेशल
- ट्रेन नंबर 01107/01108 सीएसएमटी-दानापुर-सीएसएमटी सुपरफास्ट स्पेशल
- ट्रेन नंबर 06059/06060 कोयंबटूर-बरौनी-कोयंबटूर
- ट्रेन नंबर 06225/06226 यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर स्पेशल
- ट्रेन नंबर 06227/06228 एसएमवीवी-बरौनी-एसएमवीवी स्पेशल
- ट्रेन नंबर 09741/09742 जयपुर-जोगबनी-जयपुर स्पेशल
- ट्रेन नंबर 04640/04639 एसवीडी कटरा-कटिहार-एसवीडी कटरा फेस्टिवल स्पेशल
- ट्रेन नंबर 04650/04649 अमृतसर-दरभंगा-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल
