लगाएं ये 4 पौधे, कम लागत में मिलेगा लाखों का मुनाफा, इस बिजनेस से पूरा हो सकता है आपका अमीर बनने का सपना
Business Ideas: पौधे भी आपको अमीर बना सकते हैं. बस बिजनेस रणनीति जानना महत्वपूर्ण है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। कॉस्मेटिक और फार्मास्युटिकल सेक्टर में इनकी हमेशा मांग रहती है। इन पौधों की पत्तियों, जड़ों, तनों और बीजों का उपयोग दवाओं और कॉस्मेटिक उत्पादों में किया जाता है। इन पौधों की खेती करके कम लागत में लाखों रुपये का मुनाफा कमाया जा सकता है।
लेमनग्रास पौधा :
लेमनग्रास को बहुत कम लागत में उगाया जा सकता है. इससे अच्छा मुनाफा भी मिलता है. लेमनग्रास में कई औषधीय गुण होते हैं, इसका उपयोग दवाओं, तेल, साबुन और अन्य कॉस्मेटिक उत्पादों में किया जाता है। एक हेक्टेयर में करीब 20 हजार रुपये की लागत लगाकर लेमनग्रास की खेती से 5 लाख रुपये तक का मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है।
अश्वगंधा पौधा:
अश्वगंधा का नाम तो आपने सुना ही होगा। इसका उपयोग चिकित्सा, विशेषकर आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है। एक हेक्टेयर में रोपाई के लिए 12-14 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं. इसे बेचने पर 70 से 80 लाख रुपये की आय होने की संभावना है।
शतावरी पौधा:
शतावरी का पौधा भी आपको अमीर बना सकता है। इसकी सूखी जड़ों का उपयोग औषधि बनाने में किया जाता है। एक एकड़ खेती से 6 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है।
गुलखैरा पौधा:
गुलखैरा के पौधे से भी अच्छा मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है. इसके तने, पत्तियां, फूल और बीज भी अच्छे दामों पर बेचे जा सकते हैं। एक बीघे जमीन से 50,000 रुपये तक का मुनाफा हो सकता है।
