PM Kisan: किसानों को दिवाली गिफ्ट देंगे पीएम नरेंद्र मोदी, आठ करोड़ खातों में आएगी 18 हजार करोड़ रुपए की किस्त
PM Kisan Samman Nidhi, 14th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जाने वाली कई योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये का भुगतान 4 महीने में 2,000-2,000 रुपये की 3 किस्तों में होता है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 15 किस्तें: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 8 करोड़ लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। किसानों का अगली किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 15 नवंबर को किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये योजना की 15वीं किस्त जारी करेंगे. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फेसबुक पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।
इन किसानों को मिलेगा 15वीं किस्त का लाभ:
ध्यान दें कि 15वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ईकेवाईसी, भूमि सत्यापन और आधार लिंकिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है और जिन्होंने ये तीनों नहीं किया है, उनकी किस्त रुकने की गारंटी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित किसी भी समस्या के लिए किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in, हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 या 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट करके दी जानकारी :
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त, 15 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे...वहीं कृषि मंत्रालय ने पोस्ट किया है कि ट्रांसफर 15 नवंबर 2023 को होगा, जिसमें ये 8 करोड़ किसानों की किश्तें डीबीटी के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएंगी।
