Pune Bandh 14 September: जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद?

 
Pune Bandh 14 September: जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद?

Pune Bandh 14 September News In Hindi: महाराष्ट्र पुणे से बड़ी खबर सामने आ रही है। मराठा आरक्षण के लिए संगठन मराठा क्रांति मोर्चा (एमकेएम) ने गुरुवार, 14 सितंबर को पुणे के कई हिस्सों में बंद का आह्वान किया है। आईटी हब होने के चलते यहां के लाखो लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि हाल ही में जालना में मराठों के लिए आरक्षण की मांग कर रहे अनशनकारी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद मराठा क्रांति मोर्चा (एमकेएम) ने सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट करने यह कदम उठाया है। आइये जानते हैं पुणे में क्या बंद रहेगा और क्या खुला?

मराठा क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया है कि संगठन व्यापारियों या दुकानदारों पर बंद का असर नहीं होंगे। हालाँकि, कई व्यापारियों ने बंद का समर्थन करने का फैसला किया है और दिन भर अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।

स्कूल/अस्पताल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार पुणे शहर के कुछ स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों ने बंद रहने का फैसला किया है लेकिन स्कूलों के लिए भी कोई आधिकारिक बंद नहीं है। इसी तरह, अस्पताल और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी सामान्य रूप से संचालित होंगी।

सार्वजनिक परिवहन

जानकारी के अनुसार पुणे बंद के दौरान पीएमपीएमएल, ऑटो और ओला और उबर जैसे टैक्सी एग्रीगेटर्स द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं हमेशा की तरह काम करती रहेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे पहले शनिवार को इसी मामले को लेकर पिंपरी-चिंचवड़ में हड़ताल हुई थी। हड़ताल के दौरान दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, होटल, बैंक और कुछ औद्योगिक इकाइयां समेत कई व्यवसाय बंद रहे। इसके अतिरिक्त, कुछ शैक्षणिक संस्थानों ने भी छुट्टी घोषित करने का विकल्प चुना था।

Tags