Uttarakhand Tunnel Collapse: सुरक्षित, स्वस्थ, चेहरे पर उम्मीद...सुरंग में फंसे मजदूरों की पहली तस्वीरें आई सामने, देखें
उत्तरकाशी जिले में स्थित सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था। इसकी वजह से ही उसके कर्मचारी वहीं फंस गए। कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।
सुरंग के बाहर भारी मशीनें हैं। मजदूरों को जल्दी से पहुंचाने के लिए, इनमें से अधिकांश मशीनों को सुरंग में छेद करने के लिए भेजा गया है। सुरंग में फंसे हुए कर्मचारियों की पहली तस्वीर अब सामने आई है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इस चित्र में मजूदरों का एक समूह दिखाई देता है। इन्हें कंस्ट्रक्शन टोपियों के साथ देखा जा सकता है।
मजदूरों तक पहुंचने के लिए एक छेद बनाया गया है, जिसमें एक पाइप लगाया गया है। मजदूरों को इस पाइप से कैमरा भेजा गया था, जिसमें उनकी हर गतिविधि को रिकॉर्ड किया गया था। मजदूरों को खाना भी पाइप से भेजा जा रहा है।
CM Dhammi ने कहा कि पहली बार उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे मजदूरों की तस्वीर मिली है। सभी कर्मचारी भाई पूरी तरह सुरक्षित हैं; हम अपनी पूरी क्षमता से शीघ्र ही उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश करेंगे।
तस्वीर में सभी कर्मचारी स्वस्थ और सुरक्षित लग रहे हैं। साथ ही, उनके चेहरे पर उम्मीद है कि उन्हें बचाया जाएगा। सरकार भी इन्हें बचाने के लिए सब कुछ कर रही है।
12 नवंबर से कर्मचारी सिलक्यारा सुरंग में फंसे हुए हैं। इनमें से अधिकांश कर्मचारी स्थानीय बताए गए हैं। CM ने बताया कि एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे से बातचीत करके उनका कुशलक्षेम पूछा गया था।
