नहीं रहे सहाराश्री सुब्रत राय

 
नहीं रहे सहाराश्री सुब्रत राय

Saharashri Subrata Roy Death News In Hindi, Subrata Roy Death Reason /नहीं रहे सहाराश्री सुब्रत राय। बता दें की सुब्रत राय (Subrata Roy) काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कैंसर था। उनके ब्रेन की सर्जरी हुई थी इसी साल जनवरी में।

मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ। उनके निधन की सूचना से पूरे सहारा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया की सुब्रत राय का पार्थिव शरीर लखनऊ (Lucknow) के सहारा शहर (Sahara City) लाया जायेगा जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को भारत के व्यवसायी परिवार में हुआ था। रॉय का जन्म बिहार के अररिया जिले में सुधीर चन्द्र रॉय /छबि रॉय के घर हुआ था। सुब्रत रॉय ने सहारा इण्डिया (Sahara India) की स्थापना की। वे ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाने जाते हैं।

उन्होने सन् 1978 में सहारा इण्डिया परिवार की स्थापना की। सन् 2004 में टाइम पत्रिका ने सहारा समूह को भारतीय रेल के बाद दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता बताया था। वे पुणे वॉरियर्स इंडिया, ग्रॉसवेनर हाउस, एमबी वैली सिटी, प्लाजा होटल, ड्रीम डाउनटाउन होटल के मालिक थे।

सुब्रत रॉय ने कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। उन्होने 1978 में गोरखपुर से अपना व्यवसाय प्रारंभ किया।

रॉय ने 1978 में गोरखपुर में सहारा इंडिया परिवार (Sahara India family) की स्थापना की, जिसके वे चेयरमैन थे। बता दें यह भारत की एक बहु-व्यापारिक कंपनी है, इसका कार्य Financial services, housing finance, mutual funds, life insurance, urban development, real estate, newspapers and television, film production, sports, information technology, health, tourism, consumer goods. सहित अनेकों क्षेत्रों में फैला हुआ है।

सुब्रत राय पर बहुत सारे आरोप लगे। उन्हें जेल जाना पड़ा। निवेशकों का पैसा अब भी सहारा समूह ने दबा रखा है। सरकार निवेशकों के पैसे दिला रही है।

Tags