Krishna River Flood | भारी बारिश से तबाही, जानिए बाढ़ को लेकर UPDATE

flood situation near krishna river, koyna dam water level, pune flood control, krishna river, sangli water level today, sangli news, krishna river map, sangli weather, kolhapur flood, krishna river water level today, weather sangli, कृष्णा नदी जवळ पूर परिस्थिती, sangli krishna river water level, कृष्णा नदी, sangli krishna river water level today, sangli krishna river water level today live
 
Krishna River Flood

Sangli, Kohlapur Panchganga River, Krishna River Water Level Today: महाराष्ट्र, खासकर मुंबई, पुणे, ठाणे, रायगढ़, पालघर, कोल्हापुर और सांगली में लगातार बारिश के कारण बांध और नदियां उफान पर हैं, जिससे बांध के गेट खोलने पड़े। इससे कई निचले इलाकों और बांधों के पास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। हलाकि मुंबई में बारिश के रुकने के बाद कुछ हद तक हालात सामन्य हो रहे हैं। लेकिन अन्य कई इलाको में भारी बारिश ने कोहराम मचा रखा है। 

Sangli Krishna River Water Level Today

तो वहीं महाराष्ट्र के सांगली जिले में कृष्णा नदी में जल स्तर बढ़ने के साथ, जिला प्रशासन द्वारा सहायता मांगे जाने के बाद भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने पैदल सेना के जवानों, चिकित्सा टीम और इंजीनियरों सहित लगभग 100 सैनिकों की एक टुकड़ी तैनात की है।

Kohlapur Panchganga River Water Level 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में पंचगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद 5800 से अधिक लोगों को स्थानांतरित किया गया है। आपको बता दें की राजाराम वियर में पंचगंगा नदी का जल स्तर दोपहर के समय 46.4 फीट था, जो खतरे के निशान 43 से काफी ऊपर है। 

मीडिया से बात करते हुए कोल्हापुर के कलेक्टर अमोल येडगे ने कहा कि जिला प्रशासन ने शहर के सुतारवाड़ा और कुंभारवाड़ा के प्रभावित इलाकों से लोगों को स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा की प्रशासन ने करवीर तहसील के चिखली और अंबेवाडी और हटकलंगाने, शिरोल और इचलकरंगी तहसील के कुछ गांवों से लोगों को स्थानांतरित कर दिया है।