Shadi Vivah Shubh Muhurat: नवंबर-दिसंबर के इन 11 तारीखों में शादी का शुभ मुहूर्त, देखिए लिस्ट

 
Shadi Vivah Shubh Muhurat: नवंबर-दिसंबर के इन 11 तारीखों में शादी का शुभ मुहूर्त, देखिए लिस्ट

Shadi Vivah Shubh Muhurat Shadi Muhurat November & December: दिवाली का त्योहार खत्म हो चुका है. अब ग्यारस के बाद शादी के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे. हिंदू धर्म में शादी की तारीख तय करते लोग समय शुभ मुहूर्त जरूर देखते हैं. पूरे साल में मई-जून-जुलाई और नवंबर-दिसंबर में शादी के समय सबसे ज्यादा लग्न होते हैं, इन्हें ही काफी शुभ माना जाता है. अगर आप भी शादी के लिए शुभ तिथि की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. आईये जानते हैं..

नवंबर और दिसंबर में मुहूर्त ( Shadi Shubh Muhurat)

ज्योतिष और मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नवंबर और दिसंबर में शादी के कुल 11 शुभ मुहूर्त बन रहे है. 23 नवंबर से शादी के लग्न शुरू होंगे और 15 दिसंबर को अंतिन लग्न के साथ खत्म होंगे. नवंबर में 3 दिन शुभ दिन हैं, जबकि दिसंबर में 8 लग्न हैं. इसके बाद लोगों को अगले साल तक इंतजार करना होगा. गौरतलब है कि 30 जून से चातुर्मास लगने के कारण सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लगा हुआ था.

नवंबर में शुभ मुहूर्त की तारीख(November 2023 Shadi Dates)

24 नवंबर 2023

27 नवंबर 2023

29 नवंबर 2023

दिसंबर 2023 में शादी की तारीख (December 2023 Shadi Dates)

3 दिसंबर 2023

4 दिसंबर 2023

7 दिसंबर 2023

8 दिसंबर 2023

10 दिसंबर 2023

13 दिसंबर 2023

14 दिसंबर 2023

15 दिसंबर 2023

देवउठनी ग्यारस कब है?

बता दें कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष एकादशी को देवउठनी ग्यारस मनाई जाती है. इस साल देवउठनी ग्यारस (तुलसी विवाह) 23 नवंबर 2023 गुरुवार को है. इसे देवुत्थान एकादसी और देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है. इस दिन श्रीहरि की विशेष पूजा की जाती है

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. mptezkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Tags