IAS Transfer And Posting: एक्शन में राज्य सरकार, 5 आईएएस अधिकारियों को मिली पदस्थापना, ज्योति बुद्धा बनी परिवहन आयुक्त

IAS Transfer And Posting: रेवंत रेड्डी सरकार ने तेलंगाना के पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला दूसरे विभागों में कर दिया है और एक आईपीएस अधिकारी को पोस्टिंग दी गई है।
 
TRASFER

IAS Transfer And Posting: रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली तेलंगाना राज्य सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण और नियुक्ति की है। कुछ नए अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है और पहले से सेवा दे रहे अधिकारियों का दूसरे विभागों में ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा एक आईपीएस अधिकारी की पोस्टिंग की गई है।

IAS अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग

  • 2004 बैच के आईएएस अधिकारी ई श्रीधर को निषेध और उत्पाद शुल्क विभाग के आयुक्त के रूप में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह पहले यह कार्यभार ज्योति बुद्धा प्रकाश के पास था। इसके अलावा श्रीधर, ईवी नरसिम्हा रेड्डी से पद लेते हुए टीएसआईआईसी में एमडी और वीसी का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले हैं।
  • आईएएस डॉ ज्योति बुद्धा प्रकाश को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के रूप में पोस्टिंग दी गई है।
  • निषेध एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त का पद संभाल रहे ईवी नरसिम्हा रेड्डी को जनजाति कल्याण निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • 2013 बैच की आईएएस अधिकारी श्रुति ओझा को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त के पद से मुक्त करते हुए इंटरमीडिएट शिक्षा निदेशक और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • IAS गौतम पोटरु को रंगारेड्डी कलेक्टर के पद पर पोस्टिंग दी गई है। इसके पहले वह मेडचल मलकजगिरी के कलेक्टर का प्रभार संभाल रहे थे।

Tags