देर रात घर आया महिला दरोगा का शव, मचा कोहराम

UP के कानपुर में बीते रविवार की रात ड्यूटी से कमरे में वापस लौट रही महिला उप निरीक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। 
 
Up
UP के kanpur में सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात उसका शव गाजियाबाद से उसके पैतृक गांव लाया गया। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम असधना निवासी रामबाबू सचान की पुत्री रिचा सचान 25 वर्ष जनपद गाजियाबाद के थाना कबीर नगर की पुलिस चौकी शास्त्री नगर में महिला उप निरीक्षक के पद पर तैनात थी। बीते रविवार की रात ड्यूटी के बाद वह बुलेट बाइक से अपने आवास लौट रही थी। बताया जाता है कि रास्ते में कुत्ते को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में रिचा सचान को गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को रिचा का शव पोस्टमॉर्टम के बाद देर रात उसके पैत्रक गांव असधना (सजेती) पहुंचा। इससे पहले शव आने की सूचना पर रिचा के परिजन और रिश्तेदारो के अलावा स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। परिजनों ने बताया कि रिचा काफी महत्वाकांक्षी थी। बताया कि
उसका सपना आईपीएस बनने का था। लेकिन उसके सारे अरमान पूरे नहीं हो सके। और विधाता ने उसे असमय हमसे छीन लिया।
आज होगा रिचा का अंतिम संस्कार
घाटमपुर (कानपुर)। थाना सजेती क्षेत्र के असधना गांव निवासी महिला उप निरीक्षक का अंतिम संस्कार कल मंगलवार को उसके पैतृक गांव में किया जाएगा पोस्टमार्टम के बाद गाजियाबाद से एंबुलेंस में शव लेकर आ रहे उप निरीक्षक रिचा सचान के भाई कपिल देव सचान ने फोन पर बताया कि वह देर रात तक घर पहुंच पाएगा। जिसके चलते बहन का अंतिम संस्कार कल मंगलवार को किया जाएगा। बताया कि अंतिम संस्कार गांव असधना में ही किया जाना है।

Tags