Weather Forecast: इन राज्यों में छाया रहेगा गहरा कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया Alert!
Weather Forecast: 30 जनवरी तक राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश के अधिकतर भागों में गहरा कोहरा छाये रहने का अनुमान
National Weather, Mausam Ki Jankari, UP Rajasthan Mausam Ki Jankari: देशभर के लाखो नागरिको के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि राष्ट्रीय मौसम विभाग ने जनवरी की 30 तारीख तक राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश के अधिकतर भागों में रात तथा सुबह के समय कुछ घंटों तक गहरा कोहरा छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार इसको लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इसके अलावा इसी अवधि में बिहार में भी कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ में कल तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार तक बिहार के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में कल भी शीतलहर चलेगी। उत्तराखंड के कुछ भागों में कल तक ठंड की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिन तक पश्चिमोत्तर भारत के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका व्यक्त की है।
