आज का सोने का भाव 14 फरवरी 2026: 24K, 22K, 18K गोल्ड और चांदी के लेटेस्ट रेट जानें

Gold Price Today 14 February 2026: आज 24K, 22K, 18K सोने और चांदी के ताजा भाव जानें। निवेश और खरीदारी से पहले पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
 
Gold

Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में शनिवार, 14 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में अहम बदलाव देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले संकेतों और घरेलू मांग के कारण सोने के भाव में हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, आगरा और पटना में आज गोल्ड रेट में मामूली गिरावट और चांदी के भाव में स्थिरता देखने को मिली.

Gold Rate Today: 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे पर सोने का भाव और नीचे आया है। आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 155920 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मुंबई में कीमत 155770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर है। बाजार का ध्यान अमेरिका में खुदरा महंगाई के आने वाले आंकड़ों पर है। अमेरिका-ईरान तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भू-राजनीतिक तनाव में थोड़ी कमी आने से भी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग नरम पड़ी है।

चांदी में भी 14 फरवरी की सुबह गिरावट है। कीमत 279900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 77.30 डॉलर प्रति औंस पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 13,500 रुपये या 5.03 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

Tags