Udaipur Agra Vande Bharat Express की भारतीय रेलवे ने दी सौगात!

Udaipur Agra Vande Bharat Express Train Time Table, Kiraya, Stoppage: राजस्थान और यूपी के नागरिको को भारतीय रेलवे ने सौगात दी है।
 
Udaipur Agra Vande Bharat Express Train Time Table, Kiraya, Stoppage

Udaipur Agra Vande Bharat Express Train Time Table, Kiraya, Stoppage: राजस्थान और यूपी के नागरिको को भारतीय रेलवे ने सौगात दी है। आपको बता दें की भारतीय रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं पर्यटक स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से नई वन्दे भारत ट्रेन का संचालन पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर उदयपुर सिटी-आगरा कैंट- उदयपुर सिटी के बीच 02 सितम्बर 2024 से किया जा रहा है।

Udaipur Agra Vande Bharat Express Time Table

मिली जानकारी के अनुसार यह नई वन्दे भारत दोनों दिशाओं में त्रि- साप्ताहिक रूप में सोमवार, गुरूवार एवं शनिवार को संचालित होगी। नई वन्दे भारत एक्सप्रेस पश्चिम मध्य रेल के कोटा, सवाई माधोपुर एवं गंगापुरसिटी से होकर गंतव्य को जाएगी। इस नई वन्दे भारत ट्रेन की विस्तृत जानकारी निम्न है।

Udaipur Agra Vande Bharat Express Timing

गाड़ी संख्या 20981 उदयपुर सिटी-आगरा कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस उदयपुर सिटी से सुबह 05:45 बजे प्रस्थान कर, राणा प्रतापनगर 05:52 बजे आगमन, मावली 06:24 बजे आगमन, चंदेरिया 07:41 बजे आगमन, कोटा 09:50 बजे आगमन, सवाई माधोपुर 11:00 बजे आगमन एवं गंगापुर सिटी 11:43 बजे आगमन कर दोपहर 14:30 बजे आगरा कैंट पहुँचेगी।
 

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 20982 आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वन्दे भारत एक्सप्रेस आगरा कैंट से 15:00 बजे प्रस्थान कर गंगापुर सिटी 16:53 बजे आगमन, सवाई माधोपुर 17:38 बजे आगमन, कोटा शाम 19:00 बजे आगमन, चंदेरिया 21:35 बजे आगमन, मावली 22:35 बजे आगमन, राणा प्रतापनगर 23:12 बजे आगमन कर उदयपुर सिटी रात 23:45 बजे पहुँचेगी।

Udaipur Agra Vande Bharat Express Stoppage 

यह वन्दे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में उदयपुर सिटी से आगरा कैंट के मध्य राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी ।