केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा, छिंदवाड़ा-नागपुर के बीच चलेगी मेट्रो ट्रेन
Fri, 17 Nov 2023

Nagpur Chhindwara Metro Train News / मध्य प्रदेश के लोगों के लिये गुड न्यूज़ सामने आई है। बता दें की अब नागपुर मेट्रो अपनी सेवा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा तक देगी। इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कर दी है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छिंदवाड़ा जिले के परासिया में सभा को सम्भोधित करते हुए कहा कि रेल मंत्री से अनुमति मिलने के बाद छिंदवाड़ा से नागपुर के बीच मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी जो 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर भागेगी।
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा- प्रदेश में भाजपा सरकार में गांव, गरीब, मजदूर, किसान का कल्याण हुआ है। सिंचाई का क्षेत्र बढ़ा है और भारत सरकार ने कृषि विकास के दर में जो पुरस्कार दिया वह पहला पुरस्कार भारतीय जनता पार्टी शासित शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार को मिला।