उलटफेर! निसंका के तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया; श्रीलंका की लगातार तीसरी जीत से वर्ल्ड कप में मचा हड़कंप

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में प्रवेश किया। पाथुम निसंका ने जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक। जानें ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने का पूरा समीकरण।
 
Srilank

 T20 World Cup 2026: श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा, निसंका का शतक; ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की कगार पर

ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और करारी हार झेलनी पड़ी है। उसे सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है। अब उसकी उम्मीदें जिम्बाब्वे की हार पर टिकीं हैं। अगर जिम्बाब्वे मंगलवार को होने वाले मैच में आयरलैंड को हरा देती है, तो ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगी।

पल्लेकेले स्टेडियम में ग्रुप बी के इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने 182 रन का टारगेट 18 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। पथुम निसंका ने 52 बॉल पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। निसंका ने इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया। कुसल मेंडिस ने 51 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस को 2 विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया से ट्रेविस हेड ने 56 और मिचेल मार्श ने 54 रन की पारी खेली। दोनों ने शतकीय साझेदारी की। जोश इंग्लिस ने 27 और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन बनाए। दुषन हेमंथ ने 3 विकेट झटके। दुष्मंथा चमीरा.

श्रीलंका ने 8 रन पर पहला विकेट गंवाया, निसंका के शतक से जीती टीम

182 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका की शुरुआत रही। टीम ने दूसरे ओवर में 8 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। यहां पर कुसल परेरा एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्कस स्टोयनिस ने कैच आउट कराया।

इसके बाद पथुम निसंका (नाबाद 100 रन) ने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर टीम को 100 पार पहुंचा दिया। मेंडिस (38 गेंद पर 51 रन) के आउट होने के बाद निसंका ने पवन रत्नायके के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। रत्नायके ने चौका लगाकर जिताया।

Tags