सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज में फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मुमकिन, डिस्प्ले साइज भी लीक

Samsung Galaxy S26 Series: सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज के फोन 25 फरवरी 2026 को लॉन्च होने की रिपोर्ट्स आ रही हैं. इस सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज में Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26+ और Galaxy
 
Galaxy S26 Ultra
Samsung Galaxy S26 Series: सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज के फोन 25 फरवरी 2026 को लॉन्च होने की रिपोर्ट्स आ रही हैं. इस सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज में Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26+ और Galaxy S26 फोन होंगे। वैसे तो सैमसंग ने अभी तक ना ही इसके किसी डेवलपमेंट और ना ही इसके किसी फीचर को लेकर कोई हामी भरी है, लेकिन फिर भी कई टिप्सटर और रिपोर्ट्स इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में ऑनलाइन जानकारी शेयर करने का दावा करते रहते हैं।
​वायरलेस फास्ट चार्जिंग का मिल सकता है अपग्रेड
​इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से, दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन ETNews ने बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज, गैलेक्सी S25 लाइनअप की तुलना में तेज वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फ्लैगशिप गैलेक्सी S26 अल्ट्रा 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा, जबकि गैलेक्सी S26+ और वनीला गैलेक्सी S26 में 20W वायरलेस फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। यह पहली बार हो सकता है कि दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज छह सालों में फ्लैगशिप गैलेक्सी S सीरीज के फोनों के लिए वायरलेस चार्जिंग स्पीड को अपग्रेड करे। गौरतलब है कि गैलेक्सी S सीरीज का हर मॉडल, 2020 में लॉन्च हुई गैलेक्सी S20 सीरीज से शुरू होकर, 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसलिए, अगले साल आने वाले गैलेक्सी S26, गैलेक्सी S26+ और गैलेक्सी 26 अल्ट्रा काफी तेज वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकते हैं। एक हालिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि गैलेक्सी S26 अल्ट्रा और गैलेक्सी S26 में 45W और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।
​सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के फोन के संभावित साइज
​टिप्सटर आइस यूनिवर्स ने X पर एक पोस्ट में, सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा, गैलेक्सी S26+ और साधारण गैलेक्सी S26 के संभावित साइज शेयर किए हैं।
​गैलेक्सी S26 अल्ट्रा (संभावित साइज): मोटाई 7.9 मिमी, ऊंचाई 163.6 मिमी और चौड़ाई 78.1 मिमी।
​स्टैंडर्ड गैलेक्सी S26 (संभावित साइज): 149.4x71.5x6.9 मिमी।
​गैलेक्सी S26+ (संभावित साइज): 158.4x75.8x7.3 मिमी।
​लीकर ने अपकमिंग हैंडसेट के डिस्प्ले साइज भी शेयर किए हैं। दिलचस्प बात यह है कि स्टैंडर्ड मॉडल में गैलेक्सी S25 (6.2 इंच) की तुलना में थोड़ी बड़ी 6.3 इंच की स्क्रीन होने की बात कही गई है। इसके अलावा, गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में 6.9 इंच और गैलेक्सी एस26+ में 6.7 इंच के डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

Tags