Hyundai Ioniq 5: हुंडई ने पेश किया आयोनिक 5 का डिज्नी 100 प्लैटिनम एडिशन, केवल एक हजार यूनिट्स होंगी उपलब्ध

Hyundai Ioniq 5 Disney 100 Platinum Edition: कोरियाई ऑटोमेकर Hyundai ने ग्लोबल लेवल पर Hyundai Ioniq 5 Disney 100 प्लैटिनम एडिशन का खुलासा किया है। इस EV को वॉल्ट Disney इमेजिनियरिंग के सहायता से विकसित किया गया था और इस कार को पहली बार न्यूयॉर्क ऑटो शो 2023 में एक कांसेप्ट के रूप में प्रदर्शित किया गया था।
Hyundai Ioniq 5 डिज़्नी100 प्लैटिनम एडिशन में Disney-थीम वाले टच हैं और यह दुनिया में केवल 1,000 यूनिट्स तक ही सीमित होगी।
डिजाइन
Hyundai Ioniq 5 Disney100 प्लैटिनम एडिशन में सीट पर Disney100 बैजिंग और लोगो के साथb ग्रेविटी गोल्ड मैट पेंट स्कीम है। इसमें लगे अलॉय व्हील्स मिकी माउस के कानों की याद दिलाते हैं और इसमें Disney से प्रेरित फ्रंट और रियर डोर ट्रिम स्ट्रिप है। इंटीरियर में अनोखा डोर ट्रिम, सीटों और आर्मरेस्ट पर Disney100 उभरा हुआ है और जब भी कार चालू होती है तो Disney-थीम वाला वेलकम स्क्रीन भी मिलता है।
पावरट्रेन
Hyundai IONIQ 5 Disney100 प्लैटिनम एडिशन में रेगुलर मॉडल के समान पावरट्रेन विकल्प मिलने की उम्मीद है। यह ग्लोबल मार्केट में दो बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमें एक 58 kWh और एक 77.4 kWh का भी शामिल है। छोटे 58 kWh में 168 bhp और 350 Nm के टॉर्क के साथ RWD मिलता है, जबकि बड़े 77.4 kWh के वेरिएंट में AWD मिलता है जो 320 bhp का पॉवर और 605 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
भारत स्पेक Ionic 5
Hyundai ने 2023 दिल्ली ऑटो एक्सपो में IONIQ 5 को भारत में लॉन्च किया। यहां यह EV सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी Ex-showroom कीमत 45.95 लाख रुपये है। भारत स्पेक EV में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 72.6kWh तक का बैटरी पैक मिलता है जो 217hp पॉवर और 350Nm का टॉर्क को जेनरेट करता है। इसे एक बार चार्ज करने पर 631 km की ARAI-प्रमाणित रेंज मिलती है और बैटरी को केवल 18 मिनट में ही 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए ड्यूल 12.3-इंच का स्क्रीन, ऑगमेंटेड रियलिटी फ़ंक्शन और ADAS तकनीक के साथ एक हेड-अप डिस्प्ले भी मिलता है। इस EV में 3.6 kW के आउटपुट के साथ वाहन-से-लोड फ़ंक्शन भी मिलता है और Hyundai का ये कहना है कि यह Laptop और मोबाइल जैसे उपकरणों को पावर दे सकता है। इस कार का मुकाबला BYED अटो 3 और Kia EV 6 जैसी कारों से होता है।