Mahindra XUV 3XO: सबसे बड़े सनरूफ के साथ लॉन्च हो गई महिंद्रा की दमदार SUV; जानें कीमत, फीचर्स सहित सबकुछ
Mahindra XUV 3XO Launch Price: देश की लीडिंग SUV निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने अपनी लेटेस्ट दमदार SUV XUV 3XO लॉन्च कर दी है. इसकी कीमत ₹7.49 लाख से शुरू होती है.
Tue, 30 Apr 2024

Mahindra XUV 3XO Launch Price: देश की लीडिंग SUV निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने अपनी लेटेस्ट दमदार SUV XUV 3XO लॉन्च कर दी है. इसकी कीमत ₹7.49 लाख से शुरू होती है. कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की Mahindra XUV 3XO असाधारण डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, आरामदायक सवारी, अत्याधुनिक तकनीक, रोमांचक प्रदर्शन और बेजोड़ सुरक्षा से साथ आती है.
Mahindra XUV 3XO में ये फीचर्स हैं खास
- XUV 3XO में 35 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलने वाले हैं, जिसमें 6 एयरबैग्स भी शामिल हैं.
- हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल के साथ ESP.
- ऑल 4 डिस्क ब्रेक.
- सेगमेंट फर्स्ट स्काईरूफ.
- सेफ्टी के लिए सेगमेंट फर्स्ट लेवल 2 ADAS.
- 360 सराउंड व्यू और ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग.
- बेहतर सवारी और हैंडलिंग के लिए एमटीवीसीएल (मल्टी-ट्यून्ड वाल्व सेंट्रल लैंड) तकनीक.
- श्रेणी में प्रथम पैनोरमिक स्काईरूफ.
- इंटेलिजेंट एड्रेनॉक्स टेक्नोलॉजी.
- 23.7⁰ की बेस्ट इन क्लास फॉरवर्ड विजिबिलिटी.
- 300Nm टॉर्क के साथ बेस्ट इन क्लास परफॉरमेंस.