फ्लिप के बाद Oppo Find N3 फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक सबकुछ

 
फ्लिप के बाद Oppo Find N3 फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक सबकुछ

Oppo ने अपना पहला Foldable स्मार्टफोन Find N3 Flip को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 7.82 इंच का मेन डिस्प्ले और 6.3 इंच का एक्सटर्नल स्क्रीन है। Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन में Qualqum Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट है और यह स्मार्टफोन Android 13 OS पर चलता है।

Oppo Find N3 Flip फोन को 9,999 युआन यानी करीब 1,13,800 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Oppo Find N3 Flip का कैमरा

Oppo के इस Foldable स्मार्टफोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 64MP का टेलीफोटो कैमरा है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32MP का सेल्फी शूटर है। साथ ही इस स्मार्टफोन में पावर के लिए 67W SuperVooc का फास्ट चार्जर दिया गया है।

Oppo Find N3 Flip के स्पेसिफिकेशन

Oppo के इस स्मार्टफोन में snapdragon 8 Gen 2 का लेटेस्ट प्रोसेसर है, जिसे 16 GB RAM और 512 GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन की 7.82 इंच की मेन स्क्रीन है जिसमें प्रोटेक्शन के लिए अल्ट्रा थिन ग्लास भी दिया गया है। स्मार्टफोन में 6.31 इंच का FHD+ डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1116x2484 pixel है।

Oppo Find N3 Flip की पहली सेल और छूट

Oppo का यह Foldable स्मार्टफोन 22 अक्टूबर से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन पर आपको 12000 रुपये तक का कैशबैक और ICICI बैंक और SBI बैंक कार्ड पर 24 महीने की नो कॉस्ट EMI भी मिलेगी। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन पर 8000 रुपये तक का बोनस और 6 महीने की स्क्रीन वारंटी भी मिलेगी।

Tags