Samsung Galaxy S26 Series: इंतजार हुआ खत्म, 25 फरवरी को होगा धमाका!
सैमसंग ने कन्फर्म कर दिया है कि वह अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 को 25 फरवरी 2026 को लॉन्च करने जा रहा है। यह इवेंट सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया जाएगा, जिसे भारतीय समयनुसार रात 11:30 बजे लाइव देखा जा सकेगा। इस सीरीज के साथ कंपनी Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro भी पेश कर सकती है।
क्या होगा खास? (संभावित फीचर्स)
इस बार सैमसंग का पूरा फोकस 'Agentic AI' पर है, जो स्मार्टफोन के इस्तेमाल को और भी आसान और पर्सनल बना देगा।
डिस्प्ले: Ultra मॉडल में 6.9-inch की विशाल Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन मिल सकती है, जिसमें 3000 nits तक की पीक ब्राइटनेस होने की उम्मीद है।
प्रोसेसर: भारत में S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की संभावना है, जबकि बेस और प्लस वेरिएंट में Exynos 2600 देखा जा सकता है।
कैमरा: S26 Ultra में 200MP का प्राइमरी सेंसर होगा, लेकिन इस बार लो-लाइट फोटोग्राफी और ज़ूम वीडियो को लेकर बड़े अपडेट्स दिए गए हैं।
बैटरी और चार्जिंग: Ultra मॉडल में पहली बार 60W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है, जो पुराने 45W से काफी बेहतर होगी।
भारत में कीमत और प्री-रिजर्वेशन
सैमसंग ने भारत में प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दी है। आप ₹999 देकर अपना फोन रिजर्व कर सकते हैं, जिसके बदले आपको ₹2,699 का वाउचर और अन्य ऑफर्स मिलेंगे।
अनुमानित कीमत: Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत भारत में ₹1,34,999 से ₹1,39,999 के बीच हो सकती है।