Yamaha FZ-X Chrome: नए डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ, अब खरीदें यह धमाकेदार बाइक

Yamaha की FZ सीरीज को काफी पसंद किया जाता है और अब कंपनी ने इसका नया वेरिएंट, Yamaha FZ-X Chrome, भारतीय बाजार में लॉन्च करने का निर्णय लिया है। 
 
Yamaha FZ-X Chrome

Yamaha FZ-X Chrome: दोस्तों यदि आप सुपर बाइक्स का शौक रखते हैं तो आप तो यह जानते ही होंगे कि भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Yamaha एक प्रसिद्ध बाइक निर्माता कंपनी है जो भारत में अपने बेहतरीन मॉडल्स के लिए जानी जाती है। Yamaha की FZ सीरीज को काफी पसंद किया जाता है और अब कंपनी ने इसका नया वेरिएंट, Yamaha FZ-X Chrome, भारतीय बाजार में लॉन्च करने का निर्णय लिया है। आइए जानते हैं इस नई बाइक के बारे में विस्तार से।

Yamaha FZ-X Chrome

जैसा कि आपको बताया जा चुका है Yamaha FZ-X का यह नया "क्रोम एडिशन" खासतौर पर कॉलेज के छात्रों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसमें क्रोम फिनिश के साथ बेहतरीन इंजन और माइलेज मिलता है। यह एडिशन जल्द ही भारतीय बाजारों में उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में। इतना ही नहीं इस मॉडल को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉन्च के पश्चात थी इसकी बिक्री काफी ज्यादा होगी और युवाओं के बीच इस बाइक का क्रेज काफी ज्यादा देखा जा सकता है।

Yamaha FZ-X Chrome डिज़ाइन 

यामाहा की इस स्पोर्ट्स बाइक की डिजाइन के बारे में बात की जाए तो आपकी जानकारी के लिए बताने की Yamaha FZ-X Chrome का डिज़ाइन पुराने वेरिएंट की तुलना में अपडेट किया गया है। इसमें क्रोम फिनिश के साथ फ्यूल टैंक, हेडलाइट कवर, और साइड पैनल शामिल हैं। इसका साइज और कलर कॉम्बिनेशन भी बदला हुआ है, जो इसे और आकर्षक बनाता है।

Yamaha FZ-X Chrome फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो पावरफुल इंजन के साथ बाइक में किसी भी तरह के फीचर्स की कमी नहीं छोड़ी गई है। जी हां दोस्तों ऐसा बताया जा रहा है कि इस बाइक में कई बेहतरीन फीचर्स दिए जा रहे हैं जिसमेंLED हेडलैंप और टेललैंप,DRLs (Daytime Running Lights),LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,ABS (Anti-lock Braking System),फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक,17-इंच अलॉय व्हील्स,ट्यूबलेस टायर्स,मोनोशॉक सस्पेंशन और USB चार्जिंग पोर्ट को शामिल किया गया है। 

Yamaha FZ-X Chrome इंजन और परफॉर्मेंस

Yamaha FZ-X Chrome में 149cc का लिक्विड-कूल्ड SOHC इंजन है, जो 12.4 bhp पावर और 13.3 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है। यह इंजन पावरफुल होने के साथ-साथ बेहतरीन माइलेज भी प्रदान करता है।इस बाइक का इंजन न केवल शहर की सड़कों पर बल्कि ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करता है। इसका परफॉर्मेंस इसे एक परफेक्ट बाइक बनाता है।

Yamaha FZ-X Chrome माइलेज और कीमत 

Yamaha FZ-X Chrome का माइलेज लगभग 40 किमी प्रति लीटर है, जो इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। यह माइलेज इसे इस सेगमेंट की एक पसंदीदा बाइक बना सकता है।साथ ही साथ यदि कीमत की बात करें तो इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.34 लाख रुपये है। इसमें दो वेरिएंट्स उपलब्ध हैं, जो विभिन्न बजट विकल्पों में से चयन करने का सुझाव देते हैं।

Yamaha FZ-X Chrome एडिशन ने कॉलेज के नवजवानों को एक दबंग बाइक के रूप में बेहतरीन डिजाइन और स्टाइल का एक सुंदर संगम प्रदान किया है, जिसमें सब कुछ है - लुक , सुरक्षा, और माइलेज! अगर आप इस बाइक को खरीदने का मन बना चुके हैं तो आप इसे Yamaha की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, अपने नजदीकी यामाहा शोरूम पर कुछ टोकन मनी जमा करके भी इस बाइक को खरीद सकते हैं। विभिन्न बैंकों के द्वारा इस बाइक पर आपको कमाल के EMI ऑप्शंस भी प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से इस बाइक को अपना बना सकते हैं।
 

Tags