रीवा जिले के मनगवां मे काले मुंह के बंदरों का आतंक घर में घुसकर वृद्धा को काटा

रीवा जिले के मनगवां क्षेत्र में काले मुंह के बंदरों का आतंक दूर नहीं हो पा रहा है।
 
Black
मनगवां बस्ती में उछल-कूद करने वाले ये बंदर आए दिन लोगों को घायल कर रहे हैं। हालत यह यहां दिन में भी लोग घर से निकलने में डरते हैं। दरवाजा-खिड़की बंद रखते हैं। छत में जाने से डरते हैं। शुक्रवार को मनगवां के वार्ड क्रमांक-14 में रहने वाली रामकली गुप्ता 80 वर्ष को घर के अंदर घुसकर बंदर ने काट लिया। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव भेजा गया.

*2 साल से दहशत में लोग वन विभाग विभाग बेपरवाह वना*

मनगवां बस्ती में रहने वाले लोग 2 साल से दहशत में हैं। यहां 4 बंदरों ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है। दो दर्जन से ज्यादा लोगों को ये बंदर काट चुके हैं। लेकिन इन्हें पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने कोई रुचि नहीं दिखाई। बंदरों द्वारा लगातार लोगों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

*सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायते......*

बंदरों के आतंक से स्थानीय लोग इतने परेशान हैं कि सीएम हेल्पलाइन में भी कई बार शिकायत की है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही वन विभाग की टीम ने इन बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की तो वे लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।