रीवा में नवोदय विद्यालय एडमिशन को लेकर बड़ा अपडेट

Rewa Jawahar Navoday Vidyalay Admission 2024 News: जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navoday Vidyalay) में कक्षा छठवीं के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी को किया गया है। ब्लॉक मुख्यालयों में 16 परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश परीक्षा प्रात: 10 बजे से आरंभ होगी।

 
rewa

Rewa Jawahar Navoday Vidyalay Admission 2024 News: जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navoday Vidyalay) में कक्षा छठवीं के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी को किया गया है। ब्लॉक मुख्यालयों में 16 परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश परीक्षा प्रात: 10 बजे से आरंभ होगी।

 प्राचार्य मनीष तिवारी ने बताया कि अभ्यर्थी को अपने प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, एक नीला या काला बाल प्वांइट पेन तथा रायटिंग पैड साथ में लेकर आना होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट सीबीएसईआई टीईएमएस डॉट एनआईसी डॉट इन से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

समर्थन मूल्य में 55167 किसानों से अब तक हुई 360641 टन धान की खरीद

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 55167 किसानों से 360641 टन धान का उपार्जन किया गया है।

इसके लिए किसानों को 787 करोड़ 28 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को उनके बैंक खाते में अब तक 486 करोड़ 40 लाख 32 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

 खरीदी गई धान में से अब तक 320228 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 63262 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है।

इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी।