Rewa में धान उपार्जन को लेकर अपडेट, फटाफट से करें चेक

 समर्थन मूल्य में 54583 किसानों से अब तक हुई 356192 टन धान की खरीद
 
rewa uparjan

Rewa MP News: किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए रीवा जिले (Rewa District) भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है।

बता दें धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 54583 किसानों से 356192 टन धान का उपार्जन किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए किसानों को 777 करोड़ 57 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को उनके बैंक खाते में अब तक 449 करोड़ 2 लाख 55 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

खरीदी गई धान में से अब तक 291720 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 62665 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं।

 तो वहीं उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है।

शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी।