Rewa-Jabalpur Shuttle Express समेत MP की 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला Time Table, फटाफट से करें चेक

Rewa-Jabalpur Shuttle Express New Time Table: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पश्चिम मध्य रेल (West Central Railway) की कुछ गाड़ियों के समय में संशोधन किया है। 

 
Indian Railways
West Central Railway:रेल प्रशासन द्वारा परिचालनीय जरुरत एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली निम्नलिखित यात्री गाड़ियों के समय में संशोधन किया गया है। 

Rewa-Jabalpur Shuttle Express New Time Table: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें की रेल प्रशासन द्वारा परिचालनीय जरुरत एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली निम्नलिखित यात्री गाड़ियों के समय में संशोधन किया गया है जिसका विवरण निम्नानुसार है: 

Bina Katni MEMU Express New Time Table

1) गाड़ी संख्या 11601 बीना-कटनी मेमू एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से कटनी स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 11:50 बजे की जगह अब 12:00 बजे पहुंचेगी।

2) गाड़ी संख्या 11602 कटनी-बीना मेमू एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से कटनी स्टेशन पर पहले प्रस्थान समय 12:00 बजे की जगह अब 12:10 बजे रवाना होकर कटनी मुड़वारा 12:18 बजे एवं न्यू मझगवां फाटक 12:26 बजे पहुँचकर और बीना स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 18:40 बजे की जगह अब 19:05 बजे पहुंचेगी।

Singrauli Jabalpur Intercity Express New Time Table 

3) गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली-जबलपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले पहुँचने का
समय 11:40 बजे की जगह अब 11:45 बजे पहुंचेगी।

Rewa-Jabalpur Shuttle Express New Time Table 

4) गाड़ी संख्या 11706 रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 20:30 बजे की जगह अब 20:35 बजे पहुंचेगी।

Bhopal-Damoh Rajyarani Express New Time Table

5) गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से दमोह स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 22:45 बजे की जगह अब 23:00 बजे पहुंचेगी।

6) गाड़ी संख्या 122162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से भोपाल स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 10:35 बजे की जगह अब 10:45 बजे पहुंचेगी।

Rani Kamlapati-Adhartal Intercity Express New Time Table

7) गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति-अधारताल इण्टरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से अधारताल स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 10:50 बजे की जगह अब 11:00 बजे पहुंचेगी।

Bina-Katni Mudwara MEMU Express New Time Table 

8) गाड़ी संख्या 06603 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू एक्सप्रेस दिनांक 10.07.2024 से कटनी मुड़वारा स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 16:50 बजे की जगह अब 17:20 बजे पहुंचेगी।

Bina-Damoh Passenger Express Train New Time Table 

9) गाड़ी संख्या 01885 बीना-दमोह पैसेंजर दिनांक 08.07.2024 से दमोह स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 22:00 बजे की जगह अब 22:15 बजे पहुंचेगी।

10) गाड़ी संख्या 11463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 09.07.2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 13:20 बजे की जगह अब 14:10 बजे पहुंचेगी।